शनिवार, 23 नवंबर 2024

साक्षरता आंदोलन के नारे

 साक्षरता आंदोलन के दौरान के कुछ नारे इस प्रकार हैं 

1

जहां कहीं भी लोकतंत्र है 

शिक्षा उसका मूल मंत्र है 

2

गीता बाइबिल ग्रंथ कुरान 

सबसे पहले अक्षर ज्ञान

3

आंखों से अक्षर पहचानो 

साक्षर होकर जग को जानो

4

साक्षरता में सहयोग करें 

दूर देश का रोग करें 

5

हम सबकी है जिम्मेदारी 

पढ़ी-लिखी हो जनता सारी

6

अनपढ़ रहकर खाया धोखा 

बहुत हो चुका अब ना होगा 

7

छोड़ो अब यह लापरवाही 

हालात बदलो पढ़ कर भाई 

8

अनपढ़ता का लदा ये बोझ

 दुगना होता जाता रोज

9

पढ़ो और बढ़ाओ 

उन्नत देश बनाओ 

10

साक्षरता अब नहीं तो कब? 

हरियाणा का यह अरमान 

11

पढ़ा लिखा हो हर इंसान 

जगे देश की क्या पहचान 

12

जब तक पढ़ पढ़ न सकेगा 

देश भी आगे बढ़ न सकेगा 

13

समय की यही पुकार 

शिक्षा का हो खूब प्रचार 

14

अंधकार को क्यों धिक्कारें

अच्छा है एक दीप जलालें

15

खेती समरै नलाई तैं 

जिंदगी समरैपढ़ाई तैं 

16

खेती करो चाहे मजदूरी 

पढ़ाई लिखाई सबसे जरूरी 

17

पढ़ो लिखो खुद को पहचानो 

जाग उठो मजदूर किसानो

18

पढ़ने में कोई शर्म नहीं 

पढ़ने की कोई उम्र नहीं 

19

बच्चा बुढ़ा और जवान 

पढ़ा लिखा हो हर इंसान

20

भूख गरीबी नहीं मिटेगी 

जब तक जनता नहीं पढेगी

21

खुशहाली खात्तर लड़ां लड़ाई

अनपढ़ सारे करां पढ़ाई

22

गांम-गांम मैं समिति आई

पढ़ ल्यो  चाची पढ़ ल्यो ताई 

23

ज्ञान विज्ञान में आना होगा 

बिना पढ़े पछताना होगा 

24

नर नारी की ये आवाज 

पढ़ा लिखा हो आज समाज 

25

व्यापार नौकरी लिया करो दुकान 

सबसे पहले अक्षर ज्ञान 

26

आओ मिलकर पढ़े पढ़ाएं 

अपने ज्ञान को और बढ़ाएं 

27

आधी बाजी जीत चुके 

अब बाकी बाजी जीतेंगे

25

मिटे गरीबी और अज्ञान 

पढ़ा लिखा हो हर इंसान 

29

जरा सी पढ़ाई 

ढेर सी भलाई 

30

जगह देश की क्या पहचान 

पढ़ा लिखा मजदूर किसान 

31

उमर नहीं होती है बाधा 

गर हो पढ़ने का ठोस इरादा 

32

अक्षर से मिल कर साक्षर हो जाओ 

नई जिंदगी के लिए कलम उठाओ 

33

पढ़े चलो पढ़े चलो 

ज्ञान की डगर पे बढ़े चलो 

34

सुख दुख में अब होंगे साथ 

अक्षर गढ़ने वाले हाथ

35

अंगूठा टेक 

पढ़े हरेक 

36

जीवन के सुख का आधार 

पढ़ा लिखा हो हर परिवार 

37

पढ़ना सीखा लिखना सीखो 

हक की खातर लड़ना सीखो 

38

धरती पर है स्वर्ग वहां 

पढ़ा लिखा परिवार जहां 

39

पढ़ लिख कर सुधरें सब काज

विकसित होगा तभी समाज 

40

जात-पात के मिटें निशान 

पढ़ो लिखो बढ़ाओ ज्ञान 

41

शिक्षा से अन्याय   मिटेगा 

भाईचारा और बढ़ेगा

42

पिछलेपन का एक इलाज 

पढ़ा लिखा हो पूर्ण समाज 

43

पढ़ लिखकर जब बढ़ेगा ज्ञान 

तभी बनेंगे सफल किसान 

44

पूरी होगी तभी तो इच्छा 

जन-जन में जब होगी शिक्षा 

44

पढ़े लिखों के वास्ते 

खुले हजारों रास्ते 

45

पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे 

देश को आगे बढ़ाएंगे 

46

नवयुग का निर्माण करेंगे 

हम सब मिलकर आज पढ़ेंगे

47

आने वाला कल हमारा 

साक्षरता है बल हमारा 

48

हाथ बढ़ाओ हाथ बंटाओ 

अनपढ़ता को दूर भगाओ 

49

शब्द साधना से बढ़ाओ ज्ञान 

अंधविश्वास का मिटे निशान 

50

बच्चों को लाड और प्यार दें 

साथ शिक्षा का उपहार दें 

51

पापा जी न पियो शराब 

मुझे भी ला दो एक किताब 

52

स्कूल है अपना बच्चे अपने

मिल- जुल संवारें इन के सपने

53

अभिभावक अध्यापक संघ 

शिक्षा का जरूरी अंग 

54

मां-बाप जब होंगे शिक्षित 

बच्चे प्रगति करेंगे निश्चित 

55

छोड़ दो इस भूल को 

बच्चा भेजो स्कूल को 

56

शिक्षा हमें जगाती है

शोषण से बचाती है 

57

आओ पढ़ें 

आगे बढ़ें

58

पढ़ो लिखो मजदूर किसानों 

चेतन हो अपने हक जानो

59

चौका बर्तन और सफाई 

पहले औरत करें पढ़ाई 

60

भाई भी घर का काम कराए  

तभी तो बहना पढ़ने जाए 

61

मैं हूं छोटी सबला 

मत कहो मुझे बोझ और अबला

62

 बेटी पढ़े 

पीढ़ी तरे 

63

पढ़ी लिखी है घर की माता 

बच्चों की है भाग्य विधाता 

64

नारी शिक्षित गर  हो जाए 

नई दिशा सब को दिखलाए

65

नारी पढ़ी सब घर पढ़ा पुरुष पढ़ा तो एक 

नारी शिक्षा जानिए जन शिक्षा की टेक 

66

बेटा - बेटी में क्यों अंतर?

समान शिक्षा एक सा अवसर

67

पढ़ी-लिखी लड़की 

रोशनी है घर की

68

बेटी पढ़े किसान की

जय हो हिंदुस्तान की 

69

हर बेटी का यह अधिकार 

पूरी शिक्षा पूरा प्यार

70

सास बहू जब साथ पढ़ेंगी 

उन्नति की राह गढ़ेंगी 

71

नर नारी हो पढ़ी लिखी 

पूरा हो परिवार सुखी 

72

अब ना कहो कोई मजबूरी 

नारी शिक्षा है बहुत जरूरी 

73

घूंघट एक अंधेरा है 

पढ़ना नया सवेरा है 

74

महिलाएं जब होगी साथ 

होंगे सबल राष्ट्र के हाथ 

75

कहता साक्षरता अभियान 

लड़का लड़की एक समान 

76

बंद करो यह दहेज कहानी 

पढ़ी लिखी हो दुल्हन रानी 

77

न लेना न देना दहेज 

साक्षरता का यह संदेश 

78

सारे मिलकर बोले हम 

लड़की ना लड़के से कम 

79

औरत भी जिंदा इंसान 

नहीं भोग का वह सामान 

80

घर बाहर का काम करेंगी

पंचायत में भी न्याय करेंगी

81

आओ बहना साथ चलें 

मिलजुलकर संघर्ष करें 

82

सवाल है नारी की पहचान का 

सवाल है नारी के सम्मान का 

83

चूल्हा चौंका चारदीवारी 

हम पर ढेरों जिम्मेदारी 

84

बहुत सहा है अब ना सहेंगी 

अपने हक हम पढ कर लेंगी

85

कच्ची उम्र में शादी 

है बेटी की बर्बादी 

86

जो भ्रूण हत्या में भागी है 

मानवता का अपराधी है 

87

दहेज नहीं बेटी को प्यार दो 

संपत्ति और शिक्षा का अधिकार दो 

88

बेटी करती ज्यादा काम 

दो उसको पूरा सम्मान

89

सक्षम भारत तक की दूरी 

शिक्षित महिला करेगी पूरी 

90

पिटती पत्नी बिकते जेवर 

बदल शराबी अपने तेवर 

91

महिला दलित और वंचित तबके 

एक बराबर हों हक सबके 

92

हम औरतों का है यह नारा 

सब जंगों से हो छुटकारा 

93

आओ बहनों एक हो जाएं 

धर्म जाति के भेद मिटाएं 

94

अपने हक की लड़ा लड़ाई खुद ने भी पहचानां पढ़ना लिखना सीख गए इब सारी दुनिया जाना 

95

ना मास्टर जी का डंडा हो ना बस्ते का बोझ

 रोज नया कुछ सीखें हम रोज करें इक खोज 

96

हर दिन हो किताब का दिन 

काम चले न इसके बिन

97

सुंदर समाज बनाए 

पढ़िए और पढ़ाइए

98

किताबें करती हैं बातें जगत जहांन की 

इनसे से जलती है दुनिया में ज्योति ज्ञान की

99

 दूर होवै अंधियारा कब 

हो पुस्तक का उजियारा जब

100

शिक्षा कला और विज्ञान 

इनमें निहित है उत्थान

101

रोज-पढ़ो विचार करो 

अज्ञान का दूर अंधकार करो 

102

किताबों का संसार 

है ज्ञान का भंडार 

103

किताबों से अपनाते जोड़े

कुरीतियों का घेरा तोड़ें

104

किताबें कुछ कहना चाहती हैं 

तुम्हारे पास रहना चाहती हैं 

105

कोई हमारे हाथ में ऐसी किताब दे 

उलझे हुए सवाल का सीधा जवाब दे 

106

पढ़ना लिखना बोझ नहीं है हमने ये पहचान लिया धरती अंबर सागर झरने सब अपने हैं जान लिया 

107

बाहर भीतर का अंधियारा 

शिक्षा से होगा उजियारा 

108

चलो किताबें बांच-बांच के सब के बीच सुणावा सीख गए जो पढणा लिखना उनपै भी बंचवावां 

109

अंधकार में सूरज बनकर 

सबको दे उजियारा पुस्तक 

जब भी भटकें सही दिशा से 

बने भोर का तारा पुस्तक 

110

घर-घर में शौचालय हो 

गांव गांव में पुस्तकालय हो 

111

पंचायत की मीटिंग महीने में दो 

ग्राम सभा की छ: महीने में हो 

112

स्वच्छ पानी और गलियां साफ 

मिलजुल कर हम करें प्रयास 

113

पढ़ लिख बात समझ में आई 

तरक्की कोन्या बिना पढ़ाई 

114

साक्षरता नै ज्ञान दिया सै 

हौसला हक और मान दिया सै 

115

स्मैक शराब और पान तंबाकू 

सुख समृद्धि और धन के डाकू 

116

पढ़ लिख हमने बताया ज्ञान 

स्वास्थ्य का भी अब रखें ध्यान

117

पहला कदम था अक्षर ज्ञान 

समाज सुधार पर अब देंगे ध्यान 

118

पढ़ लिख यह संदेश पहुंचाएं 

बचपन में ना ब्याह रचाएं 

119

चरस अफीम और शराब 

इनसे होता घर बर्बाद 

120

आजादी का असली नाम 

अपना निर्णय अपना काम 

121

ऊर्जा को न व्यर्थ गंवाओ 

जितनी जरूरत उतनी जलाओ 

122

मंदिर मस्जिद कहीं रहे 

देश का एक बना रहे 

123

सब रंगों का समावेश 

भारत देश हमारा देश 

124

सद्भाव की सजे रंगोली 

साथ मनाएं ईद और होली 

125

पढ लिख गया मजदूर किसान 

पाई हिम्मत पाया ज्ञान 

126

सुख और दुख में साथ रहेंगे 

जात धर्म पर नहीं बंटेंगे

127

ना लड़िए न लड़ाइए 

पढ़िए और पढ़ाइए

128

शिक्षा और खेती 

यही राष्ट्र की प्रगति 

129

विज्ञान का ज्ञान बढ़ता है 

अंध विश्वास मिटाना है 

130

जन-जन जाने विज्ञान 

जन जन माने विज्ञान 

132

ज्ञान विज्ञान अपनाना होगा 

अंधविश्वास मिटाना होगा 

133

ना देंगे ना विनाश चाहिए 

शांति और विकास चाहिए 

134

पूरी दुनिया अपनी है 

आओ इसे न्याय संगत बनाएं 

135

जन शिक्षा का लक्ष्य अगर पाना है 

हरेक हाथ में पुस्तक को पहुंचना है 

136

सतत शिक्षा को अपनाइए 

सुंदर समाज बनाइए 

137

सतत शिक्षा केंद्र में आओ 

पढ़ लिख अपनी समझ बढ़ाओ 

138

पढ़ना तुम पढाना तुम चांद से आगे जाना तुम 

सारी दुनिया अपनी है बस बाहें फैलाना तुम

139

वक्त अभी है अभी भी संभालो 

गांव को जानो, गांव को बदलो 

140

एक दूजे से सीखेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे 

जो पीछे हैं उनको भी हम अपने साथ मिलाएंगे

141

चर्चा मंडल पुस्तकालय और जनवाचन अपनाना है 

जन-जन के सशक्तिकरण का लक्ष्य हमको पाना है

142 

पढ़ना लिखना सीख लिया अब, चर्चा मंडल जाएंगे पढ़ेंगे पुस्तक करेंगे चर्चा बेहतर गांव बनाएंगे 

143

जिंदगी भर सीखना सीखाना है 

संवाद की प्रक्रिया को अपनाना है 

144

सबको मिलें विकास के अवसर पूरे ऐसा संवेदनशील समाज बनाना है जय हिंद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें